ललितपुर: ग्राम जीरोन के पास तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई, लगभग आधा दर्जन सवारियां घायल, एक की हालत मरणासन्न
ग्राम जीरोन के पास ललितपुर से जाखलौन की ओर जा रही तेज रफ्तार टैक्सी भैंस से टकराती हुई अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान टैक्सी सवार लगभग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उक्त घायलों में से एक घायल की हालत मरणासन्न बनी हुई थीं। बरहाल लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।