आगरा: राजा मंडी और पुनिया पाड़ा रेलवे क्रोसिंग पर आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान,लोगो को बताए नियम
आगरा में रेलवे क्रोसिंग पर बढ़ते रेल हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर राजा की मंडी रेलवे सुरक्षा बल चौकी की ओर से राजा की मंडी क्रोसिंग और पुनिया पाड़ा क्रोसिंग पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे आरपीएफ द्वारा लोगों को रेलवे क्रोसिंग पार करने के नियम बताए गए। जिससे रेलवे क्रोसिंग पर हादसों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सके।