आगरा: कार चोरी की घटना में संलिप्त ₹15000 के इनामी आरोपी को रोहता के पास से किया गिरफ्तार, DCP सिटी ने कार्यालय में दी जानकारी
थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कार चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर रोहता के पास से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इसके कब्जे से एक कार, 2500 हजार रुपए नगद एवं अन्य सामान बरामद किया है, पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने कार्यालय पर दी है।