ताखा: 80 वर्षीय महिला से करोड़ों की जमीन की धोखाधड़ी, नाती पर आरोप, इलाज के बहाने हड़पी संपत्ति
Takha, Etawah | May 20, 2026 इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के सरावा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने सगे नाती पर करोड़ों रुपये की पुश्तैनी जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।