कोईलवर: मधनिषेध विभाग ने ₹10 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शराब मामले में मध निषेध की टीम ने सोमवार को पटना-बक्सर फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ के समीप से ₹10 लाख का अंग्रेजी शराब सहित दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। मध निषेध की टीम ने उनके पास से एक ट्रैक्टर (डाला) सहित भी जब्त किया है। शराब का यह खेप उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था।