चक्रधरपुर: चैनपुर में 18 वर्षीय युवती की मौत, सुसाइड नोट मिलने की सूचना
चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मुखिया साहेब हेंब्रम ने चक्रधरपुर थाना को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि चैनपुर गांव निवासी मुरली नापित की 18 वर्षीय पुत्री रानी नापित रविवार सुबह घर में अकेली थी।