बीना: खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर मनाया जश्न, की आतिशबाजी
Bina, Sagar | Jul 2, 2025 हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नगर मंडल के द्वारा गांधी चौराहे पर जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी। बुधवार करीब 2:00 बजे हुए कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।