बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर अज्ञात कारणों से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jul 2, 2025 65 वर्षीय हरिओम सिंह पिता कंकर सिंह निवासी ग्राम सोनकच्छ थाना बैरसिया जिला भोपाल कि बीना रेलवे स्टेशन पर अज्ञात कर्म के चलते मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी जवान पहुंच गए। पुलिस को मृतक के पास के छतरपुर से भोपाल का टिकट मिला है। मृतक कुछ दिनों पहले बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।