बीना: विधायक कार्यालय के पास बाइक सवार को मिले 21000 रुपये, ईमानदारी की पेश की मिसाल
Bina, Sagar | Jul 2, 2025 बाइक सवार प्रमोद सेन निवासी खुरई जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।वह तहसील कार्यालय से वापस जा रहा था तभी विधायक कार्यालय के पास एक पॉलिथीन में लपटे ₹21000 मिले। बाइक सवार ने कुछ देर इंतजार किया कि शायद कोई आ जाए। थोड़ी देर तलाश करने के बाद जब कोई नहीं आया तो बाइक सवार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की और रुपए थाने में जमा कर दिए।