सकरा: रेपुरा चौड़ में बाइक सवार अपराधियों ने परिवार को मारी गोली, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा चौड़ में बाइक सवार दो अपराधियों ने पति पत्नी और उनके पुत्र को गोली मार दी। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।