कोडरमा
जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया मे बारिश होने के समय दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका महिला की पहचान आरती देवी उम्र 60 वर्ष पति राजेंद्र मेहता के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र मेहता का दो मंजिला मकान निर्माण हो रहा है. इसी दौरान शुक्रवार दोपहर बारिश होने के वजह से दो महिला मकान (छत) के नीचे खड़ी थी इसी बीच एक महिला घर के अंदर चली गई और आरती देवी वहीं खड़ी रह गई इसी बीच अंदर गई महिला बारिश बंद होने के बाद बाहर आई और आरती देवी को खोजने लगी तभी एक बच्ची देखी की दीवार के नीचे कोई दबा है तभी हो हल्ला के बाद उसे दीवार से खींच कर बाहर निकाला गया तभी शिनाख्त हुई की आरती देवी दीवार के निचे दब गई है और मौत हो गया है। इधर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।
Koderma, Kodarma | Jun 19, 2026