लहलादपुर: बनपुरलतीफ गांव में भीषण आग से पलानीनुमा घर जलकर राख, हजारों की संपत्ति का नुकसान
जनता बाजार थाना क्षेत्र के बनपुरलतीफ गांव के कानू टोला में रविवार दोपहर करीब 1 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें बीश्वर साह का पलानीनुमा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया.आग की चपेट में आने से घर में रखा बिछावन, कपड़े, अनाज, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई.स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया..