जगाधरी: आने वाली परीक्षाओं को लेकर जगाधरी के स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई एक विशेष मीटिंग
आने वाली परीक्षाओं को शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाए, इसके लिए आज जगाधरी के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष मीटिंग हुई, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बेहमनी ने सभी प्रिंसिपल और हेड मास्टर को दिशा निर्देश दिए कि सभी परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न करवाया जाए और बच्चों को एक सोहाद्रपूर्ण वातावरण मिले।