CUSB के प्रो बोनो क्लब ने DTO गया के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पंचानपुर, टेकारी व अन्य क्षेत्रों के निवासियों से बुधवार दोपहर संवाद किया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा मानदंडों, जिम्मेदार नागरिक आचरण तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के कानूनी निहितार्थों के प्रति जागरूकता फैलाना था।