आज दिनांक 14.06.2026 को समय लगभग 14:00 बजे थाना किरावली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अभुआपुरा रेलवे ट्रेक के पास जंगल में एक किशोर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहॉ चिकित्सकों द्वारा किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किये गये हैं तथा शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, श्री आदित्य द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं टीमों का गठन करते हुए सभी पहुलुओं पर गहनता से जांच कर, घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है।
बाइट~ @DCPWestAgra
#UPPolice
4 views | Agra, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026