कोलायत: कोडमदेसर में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने की विशेष पूजा-अर्चना, बोले- रिफाइनरी से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल पहली बार बीकानेर के ऐतिहासिक कोडमदेसर भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष भैरव पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान किया। अनुष्ठान 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। अनिल पुरोहित ने पूजा करवाई