इंदौर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली, नशामुक्त भारत का दिया संदेश
14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स हुए शामिल
इंदौर | 23 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली शुक्रवार को इंदौर पहुंची। 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली का डेली कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के समन्वय से आयोजित इस अभियान में 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल हैं।
इंदौर पुलिस ने भी रैली में सहभागिता कर ‘Fight Against Drugs’ का संदेश दिया।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मूक नाटक, रैप सॉन्ग और नृत्य के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
डेली कॉलेज से शुरू हु�
Indore, Indore | Oct 23, 2026