नानपारा: नवाबगंज हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के देवीपाटन अध्यक्ष ने ओवैसी के संभावित दौरे का विरोध किया, रोक लगाने की मांग की
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का 14 जून को संभावित दौरा प्रस्तावित है। इस जानकारी के बाद हिंदू संगठनों ने उनके दौरे का विरोध करते हुए जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।