नैनपुर: कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भारी भीड़, होली के कारण एक सप्ताह के लिए बुकिंग फुल
कान्हा टाइगर रिजर्व में होली के चलते बड़ी संख्या में देसी विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिसके कारण आगामी एक सप्ताह के लिए पार्क में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट पूरी तरह से बुक हो चुकी है।इस स्थिति में कई पर्यटक डायरेक्टर कोटा से प्रवेश पाने का प्रयास कर रहे हैं। कान्हा के खटिया मुक्की और सरही गेट क्षेत्र के लगभग सभी होटल और रिसोर्ट पूरी तरह से बुक हो चुके है।