खंडवा नगर: बिना आराम रातभर कार चलाई, सुबह 4 बजे झपकी आने से खंभे से टकराई; 3 की मौत
बोरगांव बुजुर्ग चौकी क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे पर शुक्रवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में चालक उज्जैन से टकरा गई। कार जलगांव जा रहा था। वह बिना आराम किए कार चला रहा था। इसी दौरान झपकी लगने से दुर्घटना हो गई। जिसमें कार चालक सहित उसकी पुत्री, और मां की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पिचक गया।