हटा: मड़ियादो में धूमधाम से निकले ताजिए, देर रात विसर्जन,युवाओं ने किया कला प्रदर्शन
Hatta, Damoh | Jun 27, 2026 मुहर्रम पर्व पर मड़ियादो में ताजिया निकाले गए,बस स्टैंड स्थित मज़ार से गाजे बाजे के साथ ताजिया जुलूस प्रारंभ हुआ जो मुख्य मार्गो से होकर पुरानाखेड़ा नाला पँहुचे शुक्रवार रात 10 बजे मुख्य मार्गो पर युवाओं ने अखाड़ा कला का शानदार प्रदर्शन किया,जिसमे छोटे बच्चों ने भी अपना हुनर दिखाया ताजिया जुलूस में बड़ी सँख्या में लोग और महिलाएं शामिल हुई