बरेली: बरेली से पंजाब तक अफीम का खेल, STF-पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा, 3 करोड़ की खेप बरामद
बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस और यूपी STF ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। 3 तस्करों को गिरफ्तार कर 1 किलो 428 ग्राम अफीम, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक नशे की सप्लाई करते थे।