मढ़ौरा: पटेढ़ी में सड़क दुर्घटना में युवक घायल, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज
Marhaura, Saran | Apr 19, 2026 थानाक्षेत्र के पटेढ़ी मढ़ौरा छपरा मुख्यपथ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे परिजनो ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने ईलाज किया। इस संबंध में रविवार की दोपहर एक बजे चिकित्सक डाक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि घायल युवक मिर्जापुर निवासी केदार मांझी का पुत्र रवि कुमार बताया जाता है जिसका ईलाज जारी है।