शिवपुरी नगर: शिवपुरी में आंधी का कहर: नवग्रह मंदिर के पास मलबे में दबे ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत
शिवपुरी में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई थी। इसी प्राकृतिक आपदा में पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रहीस खान की मौत हो गई। रहीस खान शनिवार दोपहर अपने ऑटो से नवग्रह मंदिर के पास थीम रोड से गुजर रहे थे। तेज आंधी के चलते उन्होंने एहतियात के तौर पर मंदिर के सामने अपना ऑटो खड़ा कर दिया और नीचे उतरकर जनता एग्रो एजेंसी पर खड़े हो गए।