डुमरांव: सिमरी के अभिषेक गुप्ता बने सप्लाई इंस्पेक्टर, डुमरांव स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर
Dumraon, Buxar | Jun 24, 2026 सिमरी प्रखंड अंतर्गत दुधी पट्टी गांव निवासी शिक्षक रहें स्वर्गीय भगवान गुप्ता के पुत्र अभिषेक गुप्ता ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से सिमरी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।