नोखा: नोखा में एमडी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, लाखों की नगदी बरामद
Nokha, Bikaner | May 2, 2026 बीकानेर के नोखा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नोखा पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 19.5 ग्राम एमडी और 7 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश बिश्नोई और मनोज गिरी के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी जब्त