जबलपुर: केंट विधानसभा में सड़क निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर की नारेबाजी
केंट विधानसभा के तहत रानी अवंती बाई लोधी वार्ड की एक सड़क के निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और जर्जर सड़क पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नगर निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें सड़क का निर्माण जल्द करने की मांग की गई है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण जल्द नह