हुसैनाबाद: हुसैनाबाद बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही, खुली नाली से रोज लग रहा जाम, लोग परेशान
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मदरसा मार्केट के सामने मीट-मुर्गा मार्केट होते हुए संगत मुहल्ला और कुर्मी टोला जाने वाली सड़क पर पिछले एक सप्ताह से नाली की पटिया हटे रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शुक्रवार सुबह 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा नाली सफाई के दौरान पटिया हटाई गई थी, लेकिन अब तक दोबारा नहीं लगाई गई।