जसवंतनगर: राजपुर नहर पुल के पास ढलान पर पलटी ईंटों से भरी ट्राली, हादसे में केवल सिंह घायल को सीएचसी में कराया गया भर्ती
राजपुर गांव के पास भोगनीपुर गंग नहर पुल रास्ते पर हादसा हो गया। ईंट भट्ठे से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का ढलान पर पहिया निकलने से ट्रॉली पलट गई। वही बिहारीपुर निवासी केवल सिंह ईंटों के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। एंबुलेंस से सीएचसी इलाज क़ो पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। बलरई पुलिस ने की चालक की तलाश शुरू।