गोरखपुर: गुरुद्वारा जटाशंकर में रक्तदान शिविर का उद्घाटन एमएलसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया
शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में रविवार दोपहर 2:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व के उपलक्ष में आयोजित शिविर में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि BJP प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ० धर्मेंद्र सिंह ने 80 बार रक्तदान कर रहे जगनैन सिंह नीटु के साथ स्वयं रक्तदान करके किया