गोरखपुर: गोरखपुर के चौरीचौरा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, एसपी नार्थ ने कहा- आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने पूनम निषाद और उनकी छोटी बेट की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।घटना के समय पूनम की बड़ी बेटी घर में मौजूद थी,लेकिन बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था।उक्त घटना की जानकारी एसपी नार्थ ने SSP के PRO सेल द्वारा आज रविवार शाम 4 बजे दी।