भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह और उल्लास चरम पर है। 02 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे, पुलिस लाइन के सामने रिसदी रोड, कोरबा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं भूमि पूजन कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन