अमरपुर: ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में भीड़ से अरघा लगा, हजारों कांवरिए कतार में, क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा
Amarpur, Banka | Aug 24, 2026 भीड़ देख ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में लगाया गया अरघा, कतार में लगे हजारों कांवरिए; हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अमरपुर सावन की अंतिम सोमवारी पर बांका जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अमरपुर प्रखंड के बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर सहित पनियानाथ, घनेश्वरनाथ, जगतेश्वरनाथ, भूमफोड़नाथ एवं मेढ़ियानाथ मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवर