शाहजहांपुर: अध्यात्म मेला स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बरेली मोड़ स्थित रैली ग्राउंड, साउथ सिटी के सामने 14 अप्रैल से प्रस्तावित अध्यात्म मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।