नबीनगर: तेतरीया मोड़ पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरीया मोड़ पथ पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन नवीनगर स्टेशन रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान दमड