जैजैपुर: सक्ति में 102 परिवारों ने नवरात्रि पर सनातन धर्म में की घर वापसी
सक्ति जिले के गलगलाडीह में नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान 102 परिवारों ने सनातन धर्म में घर वापसी की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों का सम्मान किया और धर्मांतरण से सतर्क रहने की अपील की। सक्ती को धर्मांतरण मुक्त बनाने का भी संकल्प लिया गया।