सोनाहातु: करम महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
करम महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित आगामी 19 सितंबर 2026 को होने वाले करम महोत्सव को लेकर सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिला दीदियों के साथ तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।