पंचकूला: श्री गुरु रविदास मंदिर बिटना रोड पिंजौर के अंबेडकर भवन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन,श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर बिटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आप जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल को आमंत्रित किया गया। रंजीत उप्पल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि रंजीत उप्पल ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।