बिहपुर थाना के विक्रमपुर की मनीषा कुमारी से साइबर अपराधियों ने 43 हजार रुपये की ठगी की. पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैंने सोशल मीडिया इंस्टग्राम पर क्यूली पैसे का गेम खेला. मुझे लोभ दिया गया. मैंने लालच में आकर पे फोन से 43 हजार रुपये भेज दिया.