चरखारी: चरखारी महिला हेल्प डेस्क में मिशन शक्ति केंद्र की पहल से पति-पत्नी के विवाद का सुलझाव हुआ
चरखारी के ग्राम अकटोहां निवासी रीना देवी ने पति अरुण पर मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मिशन शक्ति टीम और परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद दोनों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली और लिखित में बताया कि अब कोई विवाद नहीं है। भविष्य में सौहार्द से रहने और कोई शिकायत न करने की बात भी कही।