शाहजहांपुर। डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने डिजिटल प्रणाली को व्यवहारिक कठिनाइयों से भरा बताते हुए इसका विरोध जताया।