गोमिया: तेनूघाट महाविद्यालय में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का हुआ आयोजन
Gumia, Bokaro | Feb 22, 2024 तेनुघाट महाविद्यालय में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग पदाधिकारी बम बेजू ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में कुल 130 बेरोजगार युवक-युवतियों ने आवेदन दिया है। 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।