पीपलदा: इटावा पुलिस ने चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगो से करोड़ों की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 24, 2024 इटावा पुलिस ने इलाके के लोगो से चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले 2 फरार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि लोगो से 4 करोड़ की ठगी कर चिटफंड कंपनी संचालित करने वाले फरार हो गए थे। इटावा पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश सैनी निवासी विजय नगर व विष्णु शंकर सैनी निवासी नेनवा को गिरफ्तार किया है।पुलिस उनसे पूछताछ कर रही।