चूरू: कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त महासंघ का संकल्प सिद्धि व सद्बुद्धि यज्ञ, सात सूत्रीय मांगों पर आहुतियां दी गईं
Churu, Churu | Feb 8, 2026 चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संकल्प सिद्धि एवं सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर अपनी सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में आहुतियां दीं।