बेंगाबाद: बेंगबाद कृषि विज्ञान केंद्र में गांडेय के 28 किसानों को बकरी पालन की उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई
बेंगबाद प्रखंड क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को 4 बजे तक गांडेय के लगभग 28 महिला - पुरुष किसानों को बकरी पालन के उन्नत तकनीक के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यहां उदयपुर पंचायत के चकरमारा , महादेवडीह समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।