बेंगाबाद: बेंगाबाद रोड स्थित सुभाष इंस्टीट्यूट में बैठक, झारखंड फूनाकोशी झारखंड संघ और कमेटी का गठन
बेंगाबाद रोड के सुभाष इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को 2 बजे तक बैठक कर झारखंड फूनाकोशी झारखंड संघ तथा कमेटी का गठन किया गया।यह बैठक इंडिया चीफ हंसी मोहम्मद हसन के गाइडलाइंस के अंतर्गत किया गया।यह बैठक सरदार देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सरदार देवेंद्र सिंह को संरक्षक और डॉ विजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया।