गया के बाँके बाजार थाना क्षेत्र के तिलैया नौहर मोड़ के पास से सोमवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मंटू कुमार ने सुबह 10 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया युवक की सीने पर लोहे के रॉड जैसी किसी भारी वस्तु से वार किया