बरेली: बरेली में ई-रजिस्ट्रेशन ने हजारों डीड राइटरों की रोजी-रोटी छीनी, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश में लागू ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ बरेली में दस्तावेज लेखक (डीड राइटर) एकजुट हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर कहा है कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के कारण हजारों डीड राइटरों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्षों से संपत्ति बैनामा, वसीयत, बंटवारा और अन्य कानूनी