दुधि: बभनी में छत पर सवारी और पीछे लटककर सफर, डग्गामार वाहनों से आम जन को खतरा, प्रशासन मौन
बभनी थाना क्षेत्र के महुअरिया मोड़ से किरवानी तक चलने वाले जीप और मैजिक वाहनों में खुलेआम ओवरलोडिंग हो रही है। सवारियों को छत पर बैठाकर और पीछे लटकाकर ढोया जा रहा है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।बिना परमिट चल रहे ये वाहन मनमाने तरीके से किराया वसूल रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चालक सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भरते हैं।