पलिया: रूपनपुरवा गांव में भीमराव अंबेडकर की होल्डिंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भीरा कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपनपुरवा में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।महज दो दिन पहले भी इसी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने -सामने आ गए और मारपीट हो गई।जहां मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिजुआ सीएससी पहुंचाया वही पुलिस ने मामला किया दर्ज।